हरियाणा
Jind: संदीप कुमार मामले में परिवार ने मांगी न्यायिक जांच
Admindelhi1
17 Oct 2025 10:59 AM IST

x
जींद: हरियाणा के जींद जिले के जुलाना में साइबर एएसआई संदीप कुमार के चाचा कुलवंत लाठर ने कहा कि सरकार को इस मामले की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड सिटिंग जज से करवानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि मृतक संदीप की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए और किसी निर्दोष को फंसाया न जाए।गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में संदीप के चाचा कुलवंत लाठर ने कहा कि मृतक संदीप का दाह संस्कार की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस में परिवार के लोगाें के साथ अन्य गणमान्य लाेगाें के आने की संभावना है।
उन्हाेंने कहा कि हमारे संदीप को बलि को बलि का बकरा बनाया गया। ये घटना बहुत ही निंदनीय है। जितनी निंदा की जाये वो कम है। उन्होंने बताया कि संदीप चार दिन पहले अपने परिवार मिलने जुलाना आया था । अगर उसने तब भी कुछ बताया होता तो उसकी मदद के लिए परिवार हमेशा उसके साथ खड़ा होता।
Tagsजींदसंदीप कुमारमामलेपरिवारमांगीन्यायिकजांचJindSandeep Kumarcasefamilydemandedjudicialinvestigationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





