
x
Haryana हरियाणा : दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर हांसी रेलवे पुल के पास मंगलवार देर शाम एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर जीआरपी के जवान तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जींद के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। मृतक की पहचान शहर के विकास नगर निवासी सूरजभान के रूप में हुई है। जीआरपी को मंगलवार देर शाम सूचना मिली कि हांसी रेलवे पुल के पास एक शव पड़ा है।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। तलाशी के दौरान मृतक के पास से भिवानी-हांसी की ट्रेन टिकट, 2200 रुपये नकद और एक नंबर स्लिप बरामद हुई है। जांच अधिकारी प्रभारी चरण सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Tagsबुजुर्गमौतरेलवे पुलold mandeathrailway bridgeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





