हरियाणा

Jind: हफ्ता वसूली को लेकर ढाबा संचालक को धमकी

Admindelhi1
26 May 2026 11:26 AM IST
Jind: हफ्ता वसूली को लेकर ढाबा संचालक को धमकी
x
रंगदारी न देने पर दी गई धमकी

जींद: सफीदों स्थित पानीपत रोड पर ढाबे में युवकों ने तोडफ़ोड़ की और दस हजार रुपये प्रति सप्ताह हफ्ता देने की बात कही। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक हफ्तार मांगने वाले युवक फरार हो चुके थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राहड़ा मोहल्ला निवासी शुभम ने सोमवार को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सफीदों से पानीपत रोड पर ढाबा चलाता है। सोमवार को उसके ढाबे पर स्कोर्पियो सवार कुछ युवक आए और उसे अपना नाम तपन बताते हुए धमकी दी। उसने कहा कि उसे हर सप्ताह 10 हजार रुपये चाहिए।

शुभम ने जब पैसे देने से मना किया तो आरोपितों ने अपने 10-12 साथियों को और बुला लिया। सभी ने आते ही ढाबे में तोड़ फोड़ करनी शुरू कर दी। इसमें आरोपितों ने ढाबे के शीशे, फ्रीज, कुर्सी व अन्य सामान तोड़ दिया। उसने तुरंत डायल 112 पर फोन किया। सूचना मिलते ही सफीदों शहर थाना पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची। सीआईए सफीदों भी आरोपितों की तलाश में जुट गई लेकिन अभी तक आरोपितों का कोई पता नहीं चला। शहर थाना सफीदों के कार्यकारी थाना प्रभारी सुभाष ने कहा कि पुलिस ने तपन को नामजद कर 10-12 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story