हरियाणा

Jind: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

Admindelhi1
14 Aug 2025 8:55 PM IST
Jind: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
x

जींद: पानीपत रेलवे लाइन पर सफीदों स्टेशन के निकट एक युवक का शव मिला है। शव की सूचना मिलने पर रेलवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। मृतक के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। रेलवे पुलिस को बुधवार रात को सूचना मिली कि सफीदों स्टेशन के पास 35 वर्षीय एक युवक का शव पड़ा हुआ है। अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।

सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। गुरूवार को रेलवे थाना के जांच अधिकारी गुरमेल ने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Next Story