Jind: जींद में खाते से रकम गायब होने का मामला, सैनिक के 4.95 लाख निकले

जींद: जींद में एक सैनिक के खाते से चार लाख 95 हजार रुपये गायब हो गए, जिस पर सैनिक द्वारा साइबर ऑनलाइन पोर्टल पर मामले की शिकायत की गई। सैनिक का कहना था कि न तो उस से कोई ओटीपी मांगा गया और न ही उसने कोई लिंक क्लिक किया था। पोर्टल से मिली शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव बड़ौदा निवासी सोमबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आर्मी में डयूटीरत है। उसका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है। गत 23 जुलाई को उसके फोन पर 92 हजार रुपये कटने का संदेशा आया। जिसके कुछ देर बाद उसके पास चार लाख तीन हजार रुपये कटने के मैसेज आया। जबकि उससे न तो ओटीपी मांगा गया और न ही उसने कोई लिंक क्लिक किया।
साइबर थाना पुलिस ने सोमबीर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरूवार को जानकारी देते हुए साइबर थाना के जांच अधिकारी जगदीप सिंह ने बताया कि पोर्टल पर शिकायत मिली थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।





