हरियाणा

Jind: फंदे से लटका मिला चतुर्थ श्रेणी रेलकर्मी का शव, इलाके में सनसनी

Admindelhi1
1 Sept 2026 12:45 PM IST
Jind: फंदे से लटका मिला चतुर्थ श्रेणी रेलकर्मी का शव, इलाके में सनसनी
x
फंदे पर लटका मिला रेलकर्मी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत से सनसनी

जींद: लोको कॉलोनी में सोमवार को चतुर्थ श्रेणी रेलकर्मी का फांसी पर शव लटका मिला है। शव की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। फिलहाल मृतक परिजनों के बयान नही हुए हैं। मंगलवार को मृतक के शव के पोस्टमार्टम को लेकर कार्रवाई की जाएगी।

गांव आसन निवासी 30 वर्षीय आनंद रेलवे में अस्थायी तौर पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। उसकी डयूटी फिलहाल जींद रेलवे जंक्शन पर थी। सोमवार को वह अपनी डयूटी पर घर से आया था। उसका शव दोस्त के क्वार्टर लोको कॉलोनी में फांसी पर लटका मिला। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल परिजनों के बयान नहीं हुए हैं। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को नागरिक अस्पताल में किया जाएगा।

पटियाला चौक चौकी प्रभारी रामनिवास ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। फिलहाल परिजनों के बयान नहीं हुए हैं। परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मृतक के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। मंगलवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story