हरियाणा

Jind: खराब मौसम से कई जगह पेड़ और पोल गिरे

Admindelhi1
5 May 2026 10:18 AM IST
Jind: खराब मौसम से कई जगह पेड़ और पोल गिरे
x

जींद: पश्चिमी विक्षोभ सक्रियता के चलते रविवार रात को तेज तूफान के साथ हुई बारिश ने जहां गर्मी से लोगों को राहत दिलाने का काम किया वहीं तूफान के कारण कई स्थानों पर होर्डिंग्स, फ्लैक्स, बोर्ड, पेड़ तथा बिजली के पोल टूट कर गिर गए। रविवार रात सबसे ज्यादा बारिश नरवाना में दर्ज की गई। जहां पर 32 एमएम बारिश दर्ज की गई। जींद मे 19 एमएम, जुलाना 08 एमएम, उचाना में दो एमएम, अलेवा में 4 एमएम, सफीदों व पिल्लूखेड़ा में बूंदाबांदी दर्ज की गई है।

तूफान तथा बारिश के चलते कई स्थानों पर बिजली पोल तथा पेड़ टूट गए और बोर्ड तथा होर्डिंग उखड़ कर सडकों पर जा गिरे। बिजली गुल हो गई। काफी स्थानों पर तो 12 घंटे बाद भी बिजली बहाल नही हो पाई। जिसका असर पेयजल स्पलाई पर भी पडा। बिजली गुल रहने के कारण जरनेटर धड़धड़ाते रहे। बिजली गुल रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पडा। सोमवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री गिर कर 32 डिग्री पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम में आद्रता 39 प्रतिशत तथा हवा कि गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिन तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। बादलवाई के साथ बूंदाबांदी तथा धूल भरी हवाएं भी चलेगी। मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से चलते मौसम मे बदलाव आया है। छह मई तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान बारिश के साथ धूल भरी हवा की संभावना है।

Next Story