हरियाणा

Jind: आंगनबाड़ी वर्करों ने प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

Admindelhi1
2 Oct 2025 9:54 AM IST
Jind: आंगनबाड़ी वर्करों ने प्रदर्शन कर जताया आक्रोश
x

जींद: आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन के कार्यकताओं ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व आंगनवाड़ी वर्कर एवं हैल्पर यूनियन की राज्य की वरिष्ठ महासचिव जगमति मलिक ने किया तथा धरने की अध्यक्षता आंगनवाड़ी वर्कर एवं हैल्पर यूनियन की जिला प्रधान राजबाला ने की।

आंगनवाड़ी वर्कर एंड हैल्पर यूनियन की वरिष्ठ महासचिव ने बुधवार को कहा कि यूनियन की नेता कमला व उनके खुद के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर उन्हें टर्मिनेट किया गया है। अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न सरकार कर रही है। इसके खिलाफ कैथल में कमला ढांडा के घर के सामने कई महीनों से धरना जारी है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार आंगनवाड़ी केंद्रों को निजी हाथों में सौंपाने का निर्णय वापस नहीं लेगी और यूनियन की सभी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक यूनियन का आंदोलन जारी रहेगा। धरने के उपरांत आंगनवाड़ी वर्कर एवं हैल्पर यूनियन ने कहा कि सरकार हमारी मांगों को मान नहीं रही है। प्रदर्शन को संतोष नारनौंद, ओमपति नरवाना, कमला राणा सफीदों, निर्मला कालवा, रामरति, विद्या अलेवा, शीला, सुदेश, सुमन, कैलाशो आदि ने भी संबोधित किया।

Next Story