हरियाणा

जींद: गांव रधाना में तालाब के पास गिरी दीवार से एक महिला की मौत

Suhani Malik
13 Aug 2022 3:26 PM IST
जींद: गांव रधाना में तालाब के पास गिरी दीवार से एक महिला की मौत
x

ब्रेकिंग न्यूज़: अपनी भैंसों को तालाब में छोड़ने के बाद यह दोनों महिलाएं दीवार के पास बैठी थी। अचानक दूसरी तरफ से कुछ भैंसों ने दीवार को टक्कर मार दी। इस कारण दीवार गिर गई। जींद के गांव रधाना में देर शाम गांव के तालाब के पास काफी साल से खड़ी एक दीवार गिर गई। दीवार के नीचे बैठीं दो महिलाएं दीवार के नीचे दब गई। इसमें 34 वर्षीय नीलम की मौत हो गई जबकि 64 वर्षीय एक अन्य महिला घायल हो गई।गांव के पूर्व सरपंच नरेश कोच ने बताया कि दीवार काफी जर्जर हो चुकी थी।

अपनी भैंसों को तालाब में छोड़ने के बाद यह दोनों महिलाएं दीवार के पास बैठी थी। अचानक दूसरी तरफ से कुछ भैंसों ने दीवार को टक्कर मार दी। इस कारण दीवार गिर गई। दोनों को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां नीलम को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी महिला को अस्पताल में दाखिल किया गया है। अभी तक मृतक महिला का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है।

Next Story