हरियाणा

Jind: पर्यावरण अनुकूल रेल तकनीक की नई शुरुआत

Admindelhi1
2 July 2026 10:37 AM IST
Jind: पर्यावरण अनुकूल रेल तकनीक की नई शुरुआत
x
रोहतक मार्ग पर आधुनिक ट्रेन का परीक्षण सफल

जींद: हाइड्रोजन ट्रेन का लगातार ट्रायल किया जा रहा है। बुधवार को रोहतक रूट पर हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल किया गया। इसमें से एक चक्कर जींद से चक्कर किला जफरगढ़ तक था और दूसरा चक्कर जींद से रोहतक के बीच लगाया। इसमें से जींद से रोहतक तक किए गए ट्रायल में ट्रेन 110 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चली। वहीं दूसरे चक्कर में 115 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से लगाया गया। इससे पहले चार बार हाइड्रोजन ट्रेन का हाई स्पीड ट्रायल जींद-सोनीपत-दिल्ली के बीच हो चुका है। जिसमें हाइड्रोजन ट्रेन की स्पीड 75 और 85 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रायल की गई है।

अब ट्रेन के हाई स्पीड टेस्ट के दौरान बारीकी से सभी पहलुओं पर नजर बनाई जा रही है। आगामी एक सप्ताह तक ट्रेन का लगातार ट्रायल होने की संभावना है। अगर ट्रायल के दौरान सब कुछ सही रहा तो जल्द ही ट्रेन ट्रैक पर लौट सकती है। गौरतलब है कि पहले दिन शुक्रवार को ट्रेन को दिल्ली सब्जी मंडी ले जाया गया। वहां सब्जी मंडी और सोनीपत के बीच 85 से 120 के बीच अलग-अलग स्पीड पर ट्रायल किया गया। वहीं शनिवार को दूसरे दिन सोनीपत दिल्ली सब्जी मंडी के बीच चार चक्कर लगाए गए। इस दौरान ट्रेन को 80, 100 और 120 की अलग-अलग स्पीड मानकों पर ट्रायल किया गया। वहीं रविवार को तीसरे दिन जींद से खरैंटी के बीच 120 की स्पीड से दौड़ाया गया। इसके बाद सोमवार को चौथे दिन ट्रेन का बहादुरगढ़ व शकूरबस्ती के बीच 110 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से ट्रायल किया गया।

Next Story