हरियाणा

Jind: घर में अकेली महिला पर हमला, दुष्कर्म के बाद की मारपीट और तोड़फोड़

Tara Tandi
5 May 2025 11:41 AM IST
Jind: घर में अकेली महिला पर हमला, दुष्कर्म के बाद की मारपीट और तोड़फोड़
x
Jind जींद: हरियाणा के जींद में महिला के साथ दुष्कर्म करने और मार–पीट का मामला सामने आया है। वारदात के दौरान महिला घर ने अकेली थी जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती कर उसका रेप किया मारपीट की, जातिसूचक गालियां भी दी, इसके अलावा घर में रखे सामान के साथ तोड़फोड़ भी की गई।
उचाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि 2 मई के दिन शुक्रवार को वह घर पर अकेली थी। जिसका फायदा उठाते हुए गांव का ही एक व्यक्ति कृष्ण कुमार घर में जबरन घुस आया। कृष्ण कुमार ने घर में आते ही महिला के साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी।
महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने गुस्से में आकर घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। तोड़फोड़ करने के साथ–साथ महिला को गालियां देने लगा। महिला को डराने के लिए आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट कर उसका बलात्कार किया। साथ ही किसी को बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया।
जिसके बाद अगले दिन शनिवार को जब परिवार घर आया तो महिला ने आपबीती परिजनों को बताई। जिसके बाद उचाना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जिसके तहत 4 मई रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
Next Story