हरियाणा

Jind: महिला से दुष्कर्म व नाबालिग बेटी से अश्लील हरकत का मामला सामने आया

Admindelhi1
20 Jun 2026 11:10 AM IST
Jind: महिला से दुष्कर्म व नाबालिग बेटी से अश्लील हरकत का मामला सामने आया
x

जींद: उचाना थाना पुलिस ने महिला से दुष्कर्म करने तथा उसकी नाबालिग बेटी के साथ अशलील हरकत करने व मारपीट करने पर तीन लोगों को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उचाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उचाना थाना इलाका गांव की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 11 जून को वह घर में अकेली थी। पड़ोसी सतेंद्र उसके मकान में आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने तथा शिकायत पर करने पर आरोपित ने उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। आरोपित ने कहा कि वह अपने बच्चों के साथ वापस गांव न आए। गत 15 जून को वह अपने बच्चों के पास गांव आई हुई थी। रास्ते में सतेंद्र, उसके भाई निक्कू तथा कुल्फी व अन्य ने रास्ते में उसके साथ मारपीट की।

उसकी नाबालिग बेटी पड़ोस में खेलने गई हुई थी। आरोपितों ने उसकी बेटी के साथ मारपीट और अशलील हरकत भी की। उचाना थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर सतेंद्र, निक्कू, कुल्फी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट करनेसं हरकत करने, आठ पाक्सो एक्ट, चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट समेत विभिन्न भारतीय न्याय सहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उचाना थाना की जांच अधिकारी नीलम ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि महिला द्वारा दुष्कर्म करने तथा उसकी नाबालिग बेटी के साथ अशलील हरकत करने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Next Story