हरियाणा

Jind: क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी

Admindelhi1
18 Sept 2026 9:59 AM IST
Jind: क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी
x
लिमिट दोगुनी करने का झांसा, खाते से डेढ़ लाख उड़ाए

जींद: साइबर थाना पुलिस ने बैंक कर्मी बन क्रेडिट कार्ड की लीमिट दोगुनी करने का झांसा देकर एक व्यक्ति के खाते से लगभग डेढ़ लाख रुपये निकालने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ गुरुवार काे धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पिल्लूखेड़ा निवासी संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव जामनी में ज्वैलर्स की दुकान है। उसके पास आरबीएल बैंक का के्रडिट कार्ड है। जो उसके मोबाइल से जुड़ा हुआ है। गत 15 सितंबर को वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था। उसी दौरान उसके फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को आरबीएल बंैक का कर्मी बताया। जिसने कहा कि आपके के्रडिट कार्ड की लीमिट दुगनी हो गई है। फिर उसने व्हाट्सअप पर बैंक क्रेडिट कार्ड का लिंक भेजा। जब उसने लिंक को खोला तो एपीके फाइल लोड हो गई। जिसके बाद उसके खाते से एक लाख 49 हजार 958 रुपये कट जाने का संदेश आया। जिस पर फ्रॉड का अहसास हुआ। साइबर थाना पुलिस ने संजय की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुरूवार को जानकारी देते हुए साइबर थाना के जांच अधिकारी नितिन ने बताया कि के्रडिट कार्ड की लीमिट दोगुनी करने का झांसा देकर राशि हड़पने की शिकायत मिली थी। जिस पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Next Story