हरियाणा

Hajjar: झज्जर में जीएसटी कटौती का स्वागत, कौशिक ने बताया लाभ

Admindelhi1
27 Sept 2025 11:51 AM IST
Hajjar: झज्जर में जीएसटी कटौती का स्वागत, कौशिक ने बताया लाभ
x

झज्जर: पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेश कौशिक ने कहा कि अन्य उपभोक्ता वस्तुओं की तरह मोटर साइकिल, स्कूटी और छोटी कारों पर जीएसटी कम होने से आम आदमी को बड़ा लाभ होगा। जनता अगर इसी तरह साथ देती रहे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता को इससे भी बड़े फायदे पहुंचाने की मंशा रखते हैं। कौशिक ने यह बात शुक्रवार को यहां बजाज बाबा मोटर्स के परिसर में आयोजित एक उपभोक्ता संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कही।

पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि देश का सौभाग्य है कि भारत को ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं जो वर्ष 1947 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना चाहते हैं। यह सपना तभी साकार हो सकता है जब देश की जनता बीते 11 सालों की तरह मोदी जी के साथ चलते रहे। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बावजूद भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

देश में भाजपा की सरकार से पहले आबकारी, बिक्रीकर व चुंगी आदि कई तरह के टैक्स लगते थे। लेकिन जब से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से पूरे देश में समान कर प्रणाली लागू की गई है और अब मोदी द्वारा जीएसटी कम करने से हर तरह के दुपहिया व छोटे चार पहिया वाहनों पर भी जीएसटी कम हो गया है। यह आम उपभोक्ता के लिए बहुत बड़ा लाभदायक साबित हो रहा है। कौशिक ने कहा कि छोटे वाहनों पर जीएसटी 28 प्रतिशत से कम कर 18 प्रतिशत करने से आम उपभोक्ता को बहुत बड़ी राहत मिली है। इस मौके पर आयोजक संस्था के प्रमुख नरेश राठी व आशीष राठी ने भी संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किए। भारतीय जनता पार्टी के नेता कृष्ण कुमार शर्मा सहित काफी संख्या में उपभोक्ता इस मौके पर मौजूद रहे।

Next Story