हरियाणा

Jhajjar: अफीम तस्करी के आरोप में दंपति गिरफ्तार

Admindelhi1
14 Oct 2025 10:28 AM IST
Jhajjar: अफीम तस्करी के आरोप में दंपति गिरफ्तार
x
"बहादुरगढ़ में हड़कंप"

झज्जर: हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) यूनिट रोहतक की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बहादुरगढ़ के केएमपी फ्लाईओवर के पास श्री भगतजी स्वीट्स के बाहर से एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 2 किलो 737 ग्राम अफीम बरामद हुई, जिसकी बाजार मूल्य सवा पांच लाख रुपये आंकी गई है। आसौदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

सहायक उपनिरीक्षक देवेंद्र के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। पूछताछ में सामने आया कि झारखंड के जिला चतरा के गांव हेतुम निवासी दीपू कुमार यादव झारखंड से ही अपनी एक दोस्त गांव बोदड़ी निवासी काजल कुमारी के साथ मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं। उन्हाेंने बताया कि गुप्ता सूचना मिली थी कि दोनों अफीम के साथ केएमपी के पास बैठे हैं।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने दोनों को श्री भगतजी स्वीट्स के बाहर बैठे हुए पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से अफीम से भरा पैकेट मिला, जिसके लिए वे कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सके। अफीम का वजन किया तो वह 2 किलो 737 किलोग्राम मिली। इसकी बाजार में कीमत सवा पांच लाख रुपये आंकी जा रही है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों झारखंड से नशे की खेप लेकर हरियाणा में बेचने के लिए आए थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना आसौदा में मामला दर्ज कर लिया है। एचएसएनसीबी यूनिट आरोपियों से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह नशे की खेप उन्हें कहां से मिली और हरियाणा में किसे सप्लाई की जानी थी।

Next Story