हरियाणा

Jhajjar: एनडीए की बंपर जीत पर शहर-गांव में मनाई गई खुशी

Admindelhi1
15 Nov 2025 11:36 AM IST
Jhajjar: एनडीए की बंपर जीत पर शहर-गांव में मनाई गई खुशी
x

झज्जर: बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे जिले के भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल है। शुक्रवार को मतगणना रुझानों ने जैसे ही भाजपा की बड़ी बढ़त का संकेत दिया झज्जर, बादली व बहादुरगढ़ में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटने शुरू कर दिए। तीनों शहरों में विजय जुलूस निकाले गए। ढोल-नगाड़ों की गूंज और मोदी-मोदी के नारों ने पूरे वातावरण को उत्सव में बदल दिया।जिला परिषद झज्जर के अध्यक्ष कप्तान सिंह ने कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों की जीत हुई है। इस परिणाम से साबित हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व पूरे देश को स्वीकार है। बहादुरगढ़ में जुलूस मार्केट कमेटी चेयरमैन विनोद कौशिक और भाजपा नेता दिनेश कौशिक के बेटे नकुल कौशिक के नेतृत्व में निकाला गया। जुलूस लाल चौक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की खुशी मनाई।

मार्केट कमेटी के चेयरमैन विनोद कौशिक व वाइस चेयरमैन प्रदीप गुप्ता उर्फ बबलू ने कहा कि यह जीत भाजपा की ठोस नीतियों और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितकारी योजनाओं ने हर वर्ग तक असर दिखाया है और जनता ने इसे भरपूर समर्थन दिया है। युवा भाजपा नेता नकुल कौशिक ने कहा कि पार्टी का संगठन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार मजबूत हुआ है और बिहार में विकास की रफ्तार ने जनता के विश्वास और भी पक्का किया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने इस बार भी बदलाव को नहीं, बल्कि विकास को वोट दिया है। भाजपा नेता शेखर कौशिक ने कहा कि एनडीए की इस बंपर जीत ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि विकास ही सबसे बड़ा एजेंडा है और रहेगा। इस अवसर पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, मनोनीत पार्षद भीम सिंह प्रणामी, पूर्व चेयरैमन कर्मबीर राठी, पूर्व पार्षद हरिमोहन धाकरे, भाजपा युवा नेता शेखर कौशिक अटल मंडल अध्यक्ष पंकज गर्ग, शहरी मंडल अध्यक्ष संजय सैनी, रामकंवार सैनी, एससी मार्चा से विजय, कानौंदा मंडल अध्यक्ष सुदेश रंगा व मंडल अध्यक्ष महावीर, सीमा छिकारा सांखौल, इंदु बागड़ी व कविता रंगा सहित अन्य मौजूद रहे।

भाजपा नेता एवं विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक ने कहा कि बिहार की जनता ने जिस स्पष्टता से एनडीए पर भरोसा जताया हैए उससे यह साबित होता है कि सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्य लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह विकास और गति पकड़ेगा और जनता की अपेक्षाओं पर और बेहतर तरीके से खरा उतरा जाएगा।

Next Story