हरियाणा
Jhajjar: युवक पर देर रात सोते समय तेजधार हथियार युवक की हत्या
Tara Tandi
25 Jan 2025 1:53 PM IST

x
Jhajjar झज्जर: डीघल चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव बहराना में घर में सो रहे युवक की गर्दन पर वार कर तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी युवक के शव को घर के बाहर गली में डाल गए। मृतक की पहचान गांव बहराना निवासी जयप्रकाश के रूप में हुई। घटना की सूचना परिजनों ने डीघल पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव बहराना निवासी जयप्रकाश गांव में बच्चों को सेल्फ डिफेंस की कोचिंग देता था और रात को घर में सो रहा था। रात करीब 2 बजे युवक के गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी। मृतक युवक के माता-पिता का देहांत हो चुका है। युवक घर पर अकेला रहता था।
गांव बहराना में युवक के गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर हत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है कि हत्या किन कारणों से हुई है। परिजनों की तरफ से शिकायत मिलने के बाद जो भी कानूनी कार्रवाही होगी अमल में लाई जाएगी। - राकेश कुमार, चौकी प्रभारी, डीघल
TagsJhajjar युवक देर रात सोतेतेजधार हथियार युवक हत्याJhajjar youth sleeping late at nightyouth murdered with sharp weaponजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





