हरियाणा

झज्जर: एक पति ने साढू और पत्नी के खिलाफ दर्ज कराया केस

Soni
10 March 2022 10:44 AM GMT
झज्जर: एक पति ने साढू और पत्नी के खिलाफ दर्ज कराया केस
x

झज्जर जिले के गांव चांदौल निवासी धर्मबीर पिछले 3 साल से शहर की किला कॉलोनी में रहते हैं और ड्राइविंग करते हैं। धर्मबीर ने बताया कि 8 अगस्त 2021 को उसकी पत्नी गीता और उसके छोटे बेटे को उसका ही साढू हिसार के सूर्य नगर निवासी सुनील बहला फुसलाकर ले गया। धर्मबीर ने आरोप लगाया कि उसके बाद से ही उसकी पत्नी उससे तालाक मांग रही है, लेकिन उसने तालाक नहीं दिया। कई दिनों से उसकी पत्नी उसे फोन पर धमकी दे रही हैं।

बुधवार को भी उसकी पत्नी गीता ने फोन कर धमकी दी कि अगर एक सप्ताह के अंदर उसे तालाक नहीं दिया तो जान से मरवा दूंगी। धर्मबीर बताया कि उसका साढू सुनील अपराधिक किस्म है। उसके पास हमेशा हथियार होते है, जिसके सबूत भी उसके पास है। उसने एसपी झज्जर को शिकायत देकर पत्नी गीता और साढू सुनील से जान का खतरा बताया। एसपी के आदेश पर सिटी पुलिस ने गीता और सुनील के खिलाफ धमकी का केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Next Story