हरियाणा

जेठानी के भाई ने 7 वर्षीय बच्ची को बनाया हवस का शिकार

Shantanu Roy
11 Sep 2022 4:24 PM GMT
जेठानी के भाई ने 7 वर्षीय बच्ची को बनाया हवस का शिकार
x
बड़ी खबर
उकलाना मंडी। 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के माता-पिता ने उकलाना पुलिस को घटना की सूचना दी तो पुलिस बच्ची को उकलाना के सरकारी अस्पताल में ले आई थी, लेकिन उकलाना के सरकारी अस्पताल द्वारा बरवाला के सरकारी अस्पताल में मैडीकल करवाने के लिए रैफर कर दिया। वहीं थानाध्यक्ष बलवंत सिंह ने पीड़िता के अभिभावकोंं एवं उकलाना चिकित्सक से तथ्यात्मक जानकारी प्राप्त की।
पीड़िता की माता ने मीडिया को बताया कि उसका पति चाय की दुकान करता है और वह सुबह वह दुकान पर चला गया था और मैं पड़ोस में गई थी। पीछे से उनकी जेठानी का भाई उनके घर में घुस गया और बच्ची का यौन शोषण किया। मैं वापस घर पंहुची तो मुझे देखकर वह भाग गया। महिला ने वारदात स्थल पर आरोपी के कपड़ों की जानकारी भी मीडिया को दी। वही मामले की जांच करने डी.एस.पी. कप्तान सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story