हरियाणा

हिसार के जसबीर पूनिया को पंचायती राज संगठन में बड़ी जिम्मेदारी

Admindelhi1
2 Oct 2026 10:02 AM IST
हिसार के जसबीर पूनिया को पंचायती राज संगठन में बड़ी जिम्मेदारी
x
जसबीर पूनिया को संगठन महासचिव की जिम्मेदारी, हरियाणा संगठन में बदलाव

हिसार: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रमुख प्रभाग, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने कांग्रेसी नेता जसबीर सिंह पूनिया को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, हरियाणा का प्रदेश महासचिव (संगठन) नियुक्त किया है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार द्वारा एआईसीसी मुख्यालय, नई दिल्ली से जारी आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि हरियाणा प्रदेश आरजीपीआरएस अध्यक्ष फोम लाल फिरोजपुर द्वारा प्रस्तुत की कार्यकारिणी सूची को तत्काल प्रभाव से अनुमोदित कर दिया गया है। मूल रूप से ग्राम सरसाना (ब्लॉक बरवाला) से संबंध रखने वाले एवं वर्तमान में हिसार की डिफेंस कॉलोनी निवासी जसबीर सिंह पूनिया की इस नियुक्ति से पूनिया के समर्थकों में विशेष उत्साह है।

अपनी नियुक्ति पर जसबीर सिंह पूनिया ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश भर की स्थानीय स्तर की संस्थाओं नगर निगम, नगर परिषद, नगरपालिका, जिला परिषद, पंचायत समिति, पंचायत स्तर पर संगठन और कांग्रेस पार्टी को और सशक्त बनाना और यहां से नेतृत्व खोज करके नेतृत्व को आगे लाना, हमारी पहली और आखिरी प्राथमिकता है। अपनी इस नई जिम्मेदारी के तहत पूनिया प्रदेश भर में संगठन के सुदृढ़ीकरण और संगठन के विस्तार में प्रमुख भूमिका निभाते हुए जी जान से कार्य करेंगे।

आधिकारिक नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि एआईसीसी प्रभारी (एचपीसीसी) संजय दत्त एवं एचपीसीसी अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को भी सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित की गई है।

Next Story