हरियाणा

रेप के दोषी 'जलेबी बाबा' को कोर्ट ने सुनाई 14 साल की सजा

Teja
11 Jan 2023 10:51 AM GMT
रेप के दोषी जलेबी बाबा को कोर्ट ने सुनाई 14 साल की सजा
x
फतेहाबाद। फतेहाबाद (हरियाणा) के फास्ट ट्रैक कोर्ट ने एक नाबालिग समेत 3 महिला अनुयायियों का रेप करने के दोषी तांत्रिक अमरपुरी उर्फ 'जलेबी बाबा' को 14 साल जेल की सज़ा सुनाई है। 2018 में गिरफ्तारी के बाद अमरपुरी के फोन से 120 सेक्स वीडियो बरामद किए गए थे। अमरपुरी के खिलाफ 2017 में पहला रेप केस दर्ज हुआ था। हरियाणा के फतेहाबाद स्थित टोहना के एक 63 साल के बाबा की काली करतूतें जानकर हर कोई दंग है। फास्ट-ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने इस बाबा को 100 से ज्यादा महिलाओं के साथ रेप और उनका वीडियो क्लिप बनाने का दोषी ठहराया है। ये बाबा इलाके में जलेबी बाबा और अमरपुरी 'बिल्लू' के नाम से जाना जाता था और इसका पूरा नाम अमरवीर है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जलेबी बाबा वीडियो क्लिप का इस्तेमाल महिलाओं का शोषण करने के लिए और उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए करता था। टोहाना सिटी पुलिस ने 19 जुलाई, 2019 को उसके खिलाफ तब मामला दर्ज किया था, जब शहर में एक वीडियो वायरल हो गया था। बाद में जांच में पुलिस को कम से कम 120 वीडियो क्लिप मिलीं, जो अलग पीड़ित की थीं, और इन्हें अमरवीर के मोबाइल फोन से शूट किया गया था।
कौन है जलेबी बाबा?
अमरवीर लगभग 23 साल पहले पंजाब के मनसा शहर से टोहाना आया था। उसकी पत्नी मर चुकी थी और वह चार लड़कियों और दो लड़कों का पिता है। पहले 13 सालों तक वह एक जलेबी स्टॉल चलाता रहा, जहां उसकी मुलाकात एक तांत्रिक से हुई, और उसी से अमरवीर ने तंत्र-मंत्र की शिक्षा ली। इसके बाद अमरवीर कुछ सालों के लिए टोहाना से गायब हो गया और फिर एक मंदिर के साथ एक घर बनाने के लिए लौट आया। यहां उसके कई महिला फॉलोअर बन गए। 2018 में भी उसके एक परिचित की पत्नी ने मंदिर के अंदर रेप का आरोप लगाया था। हालांकि उस मामले में उसे जमानत मिल गई थी।




जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Next Story