हरियाणा

आईटी कंपनी मैनेजर पर महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ व उत्पीडऩ का आरोप

Shantanu Roy
27 Sep 2023 11:27 AM GMT
आईटी कंपनी मैनेजर पर महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ व उत्पीडऩ का आरोप
x
गुडग़ांव। सेक्टर-40 थाना एरिया में आईटी कंपनी में मैनेजर द्वारा कंपनी की महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला कर्मी ने मामले की शिकायत कंपनी के निदेशक से भी की। लेकिन उन्होंने महिला की बजाय मैनेजर का ही पक्ष लिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के मैनेजर सहित अन्य पर केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। दरअसल, दिल्ली के बदरपुर निवासी युवती ने कहा कि उन्होंने सेक्टर-30 स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी में 8 मई को ज्वाइन किया था। आरोप है कि काम के दौरान कंपनी के मैनेजर ने उन्हें मानसिक तौर पर परेशान किया। महिला कर्मचारी ने मैनेजर पर गलत तरीके से छूने का भी आरोप लगाया। इसके बाद गलत तरीके से उन्हें 30 अगस्त को कंपनी से निकाल दिया गया। जब उन्होंने कंपनी के निदेशक से मैनेजर की शिकायत की तो उन्होंने भी मैनेजर का पक्ष लिया। युवती ने थाने में इसकी शिकायत दी। वहीं, लीगल एडवाइजर ने पीडि़ता की काउंसलिंग भी की। जिसके बाद पुलिस ने कंपनी के मैनेजर सहित अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story