हरियाणा

अमेजन कंपनी में दिव्यांगजनों को रोजगार के लिए मानेसर में इंटरव्यू आज

Ashwandewangan
6 Jun 2023 4:36 PM IST
अमेजन कंपनी में दिव्यांगजनों को रोजगार के लिए मानेसर में इंटरव्यू आज
x

गुरुग्राम। अमेजन कम्पनी में जॉब के लिए दिव्यांगजऩों के साक्षात्कार 6 जून को आई.एम.टी. मानेसर में प्रात: 10.00 बजे से 3.00 बजे तक लिए जाएंगे।

हरियाणा दिव्यांगजन आयुक्त राजकुमार मक्कड़ ने बताया कि इच्छुक दिव्यांगजन अपने साथ आधार कार्ड, विकलांगता प्रमाण पत्र, बायोडाटा और शैक्षणिक प्रमाण-पत्र लेकर इंटरव्यू में पहुंचें।

उन्होंने बताया कि यह साक्षात्कार अमरपाली बिल्डिंग, छठी मंजिल, ऑफिस न. 638, सेक्टर-2, आईएमटी मानेसर (हुडा कंपनी मेन रोड के सामने) में होगा। उन्होंने बताया कि मूक-बधिर दिव्यांग, पैरों-हाथों से ऐसे दिव्यांग, जिनका प्रतिशत 70% से कम है और जो खड़े होकर काम कर सकें।

10वीं पास या अनुभव वाले आठवीं/नौंवी भी, जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच है, इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि आँखों से दिव्यांग प्रत्याशी इंटरव्यू में न आएं, उनके लिए बाद में कोई व्यवस्था की जाएगी।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story