हरियाणा

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव हर वर्ष चढ़ रहा है नई परवान की ओर

Shantanu Roy
28 Nov 2022 6:52 PM GMT
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव हर वर्ष चढ़ रहा है नई परवान की ओर
x
बड़ी खबर
चण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पिछले छ:वर्षों से धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में मनाए जा रहे गीता महोत्सव को अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का रुप देने के पश्चातï् यह हर वर्ष नए परवान की ओर बढ़ रहा है। देश की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भी अपने पहले दौरे की शुरूआत बह्मïसरोवर से करने जा रही हैं। हरियाणा सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां इस सम्बन्ध में वितरित जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार 29 नवम्बर, 2022 को प्रात: 11:00 बजे पवित्र ग्रंथ श्रीमदï्भागवत गीता पर पुष्प अर्पित कर गीता पूजन करेंगी और गीता यज्ञ में अपनी पूर्ण आहूति डालेंगी। उन्होंने बताया कि राष्टï्रपति राज्य प्रदर्शन, हरियाणा मंडप, शिल्प उद्यान, भागीदार राज्य मध्यप्रदेश के मंडप भी जाएंगी।
उन्होंने बताया इसके बाद द्रौपदी मुर्मू कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के श्रीमदï्भागवत गीता सदन में अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार में भाग लेंगी तथा राज्य सरकार की तीन बड़ी परियोजनाओं की वच्र्यूली शुभारम्भ व शिलान्यास करेंगी जिसमें हरियाणा परिवहन में ई-टिकटिंग व्यवस्था व निरोगी हरियाणा योजना की शुरूआत तथा सिरसा जिले में 950 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाए जाने वाले मेडिकल कॉलेज की आधारशीला रखा जाना शामिल है। प्रवक्ता ने बताया कि बाद में राष्ट्रपति राष्टï्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र के 18वें दीक्षात समारोह में मुख्य-अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी और पास-आऊट विद्यार्थियों को डिग्री वितरित करेंगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से देश के नवनिर्वाचित राष्टï्रपति द्रौपदी मुर्मू व उप- राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पहले दौरों की शुरूआत हरियाणा की पावन धार से की है और इसके लिए स्वयं को कृतज्ञ समझा है और मुख्यमंत्री का हरियाणा में उनको आमंत्रित करने के लिए आभार व्यक्त किया है।
Next Story