हरियाणा

INLD प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह पहुंचे NUH, बोले- अब शुरू होगी परिवर्तन रथ यात्रा

Shantanu Roy
6 Oct 2023 10:15 AM GMT
INLD प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह पहुंचे NUH, बोले- अब शुरू होगी परिवर्तन रथ यात्रा
x
नूंह। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी नूंह नई अनाजमंडी स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए जिला व हल्का स्तर पर कार्यकारिणी के गठन पर विचार विमर्श हुआ। इस दौरान जिला व हल्का स्तर पर नाम मांगे गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि इनेलो की परिवर्तन पद यात्रा के बाद अब परिवर्तन रथ यात्रा शुरू होगी। वहीं उन्होंने कहा कि 10 या 15 दिन में इनेलो पार्टी के जिला व हल्का स्तर की कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। यह परिवर्तन रथ यात्रा 15 अक्टूबर से सबसे पहले हिसार व सिरसा की ओर से शुरू की जाएगी और जोन वाइज रथ यात्रा चौधरी अभय चौटाला के नेतृत्व में जाएगी।
उन्होंने कहा कि हम चाहते है कि लोकसभा चुनाव से पहले पूरा हरियाणा कवर हो जाए। जिन गांवों में परिवर्तन पदयात्रा नहीं पहुंच पाई है। उन्होंने कहा कि अभय चौटाला के पोते का 5 नवंबर को जन्मदिन है। 5 नवंबर को सिरसा में तेजा खेड़ा फार्म पर एक बहुत बड़ा कार्यक्रम होगा। जिसमें अभय चौटाला की ओर से इनेलो पार्टी से जुड़े नए व पुराने सभी साथियों को निमंत्रण देंगे। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है। करीब एक सप्ताह में कार्ड आ जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक हबीब उर रहमान, पार्टी के वरिष्ठ नेता हाजी सोहराब खान खेड़ली कंकर, जिला अध्यक्ष सुभान खान, नूंह हल्का प्रधान इब्राहिम पहलवान, नूंह स शहरी प्रधान हरीश मलिक, एडवोकेट खलील अहमद संगेल, रफीक हथौड़ी खेड़ला सहित अन्य मौजूद रहे।
Next Story