हरियाणा

किसान बदलाव लाएंगे तभी भारत 2047 में आजादी की शताब्दी का जश्न मनाएगा: जगदीप धनखड़

Shantanu Roy
9 Oct 2023 10:28 AM GMT
किसान बदलाव लाएंगे तभी भारत 2047 में आजादी की शताब्दी का जश्न मनाएगा: जगदीप धनखड़
x
हिसार। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा किसान देश की अर्थव्यवस्था की धुरी है। उन्हें कृषि की नवीनतम प्रौद्योगिकियों और नवाचारों को अपनाकर व्यक्तिगत लाभ के साथ देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाना चाहिए। उपराष्ट्रपति आज यहां चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कृषि विकास मेला-2023 के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि किसानों को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी सुदेश धनखड़ भी मौजूद रही, जबकि सम्मानित अतिथियों में कृषि मंत्री, हरियाणा जेपी दलाल व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता मौजूद रहे।
इनके अलावा राज्यसभा सांसद जनरल डीपी वत्स व हरियाणा राज्य कृषि विपणन मंडल के अध्यक्ष आदित्य देवीलाल सहित कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा में प्रधान सचिव विजयेंद्र कुमार भी मंच पर उपस्थित रहें। जबकि हकृवि के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने मेले में सभी का स्वागत कर अभिनंदन किया। उपराष्ट्रीय जगदीप धनखड़ ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा अगर आप बदलाव लाएंगे, तभी हमारा देश 2047 में जब अपनी आजादी की शताब्दी का जश्न मनाएगा। तभी भारत विश्व का नंबर-1 देश बनेगा। इसके लिए किसानों को कृषि उत्पादों के व्यापार के द्वारा कृषि उत्पादों में मूल्य वृद्धि करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादों के व्यापार के द्वारा, कृषि उत्पादों में मूल्य वृद्धि कर वे अपनी तरक्की सुनिश्चित करें। उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज लोग सरकारी व निजी कंपनियों से नौकरी छोडक़र कृषि से संबंधित व्यापार कर रहे हैं और कृषि उत्पादन में अपना हाथ आजमा रहे हैं, जोकि बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जो उत्पाद किसान पैदा कर रहे हैं, उनको बाजार में स्वयं बेचें।
Next Story