हरियाणा
पंचायती राज की भावना के अनुरूप राज्य सरकार ने पंचायतों की शक्तियों को बढ़ाया : मुख्यमंत्री
Shantanu Roy
17 Jan 2023 6:50 PM GMT

x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार ने पंचायतों की शक्तियों को बढ़ाया है। पहले पंचायतों की शक्तियां समिति होती थी। स्थानीय निकायों का जो अपना पैसा या बजट होता था, उसमें से कुछ वे उपयोग करते थे और कुछ राज्य उपयोग करता था। निदेशक और सचिव स्तर पर तक फाइलें जाती थी और बड़े-बड़े कार्यों की सेंक्शन में ही अधिक समय लग जाता था। अब उनका जितना बजट निश्चित है, वह वर्ष के प्रारंभ में ही तय कर दिया जाएगा कि किस तिमाही में कितना–कितना पैसा भेजना है, उतना फंड भेजते रहेंगे। सरपचं, पंचायत समिति और जिला परिषद प्रस्ताव पारित करने के बाद कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति अपने आप देंगे, सरकार कुछ नहीं करेगी।
मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मनोहर लाल ने कहा कि वास्तव में पंचायती राज की भावना के अनुरूप ही सरकार ने पंचायतों की शक्तियों का विकेंद्रीकरण कर उन्हें मजबूत बनाने के लिए पहली बार यह सारी छूट दी है। उन्होंने कहा कि गांवों में विकास कार्यों के लिए 1100 करोड़ रुपये का बजट पंचायती राज संस्थाओं के खातों में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान पिछले 8 वर्षों में हरियाणा में किए गए व्यवस्था परिवर्तन के कार्यों व जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की प्रदेश में रैली आयोजित की जाएगी। उनके बाद भी अन्य केंद्रीय मंत्रियों की रैली हरियाणा में होगी।
Next Story