हरियाणा

गुड़गांव अपराध शाखा ने किया अवैध रूप से हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

Shantanu Roy
5 July 2022 6:46 PM GMT
गुड़गांव अपराध शाखा ने किया अवैध रूप से हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
x
बड़ी खबर

गुड़गांव। तावडू पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। अवैध रूप से हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया करते हुए हथियारों के 4 सप्लायरों को अपराध शाखा तावड‍ू ने पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से हथियारों की बड़ी खेप व मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, पकड़ी गई हथियारों की खेप में 13 नाजायज असले, 7 मैगजीन व देशी हथियार बनाने की मशीनर, जिनमें 5 पिस्टल 32 बोर, 6 देशी कट्टे 315 बोर व 2 डोगा बंदूक 312 बोर, 50 जिंदा रौद 32 बोर, 7 मैगजीन व देशी हथियार बनाने की मशीन शामिल है। रिमांड अवधि के दौरान बिलाल निवासी कठोल राजस्थान व शकील निवासी सालाहेडी जिला नूंह को गिरफ्तार करके उनके कब्जा से 1 अवैध पिस्टल, 2 बन्दूक 312 बोर, 3 अवैध देशी कट्टे, 50 रौंद व हथियार बनाने वाली मशीन की बरामद।
Next Story