हरियाणा

सरकारी नौकरी के नाम पर पति ने निकाली पत्नी की किडनी, 2 डॉक्टरों समेत 7 के खिलाफ FIR दर्ज

Triveni
17 Dec 2022 11:15 AM GMT
सरकारी नौकरी के नाम पर पति ने निकाली पत्नी की किडनी, 2 डॉक्टरों समेत 7 के खिलाफ FIR दर्ज
x

फाइल फोटो 

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में पति को सरकारी जॉब दिलाने के नाम पर पत्नी की किडनी निकालने के मामले में क्यूआरजी अस्पताल के दो डॉक्टरों समेत 7 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है।

जनता से रिश्ता वबेडेस्क | हरियाणा के फरीदाबाद जिले में पति को सरकारी जॉब दिलाने के नाम पर पत्नी की किडनी निकालने के मामले में क्यूआरजी अस्पताल के दो डॉक्टरों समेत 7 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी विनोद, अंबिका, राजा, तजेंद्र, जयप्रकाश, श्रीराम और स्वाति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी श्रीराम फरीदाबाद की क्यूआरजी अस्पताल में नेफ्रो डिपार्टमेंट का एचओडी और स्वाति कोऑर्डिनेटर है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ट्रांसप्लांटेशन ऑफ ह्यूमन ऑर्गन एक्ट, धोखाधड़ी, षड्यंत्र, फर्जी कागजात तैयार करवाने और जान से मारने की धमकी की धाराएं लगाई हैं।

बता दें कि पुलिस को दी शिकायत में पलवल की रहने वाली रिंकी सौरोत ने बताया था कि वो अपने पति के साथ बल्लभगढ़ में रहती हैं। करीब दो साल पहले पति के फेसबुक अकाउंट पर किडनी दान करने का विज्ञापन देखा। उन्होंने उस पर लाइक कर दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने रिंकी से संपर्क किया तो उन्होंने किडनी दान करने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने रिंकी के पति की सरकारी नौकरी लगाने का झांसा दिया।
बेस्टसेलिंग इलेक्ट्रॉनिक्स- लैपटॉप, स्मार्टवॉच, हेडफ़ोन आदि पर 70% तक की छूट |
महिला उनके झांसे में आ गईं और किडनी देने के लिए मान गईं। पीड़ित महिला को बताया गया था कि किडनी दिल्ली के विनोद मंगोत्रा नामक व्यक्ति को ट्रांसप्लांट की जानी थी। नियम के तहत परिवार का सदस्य ही किडनी दान कर सकता है। ऐसे में आरोपियों ने विनोद की पत्नी अंबिका के नाम से रिंकी का फर्जी आधार कार्ड और शादी पंजीकरण सर्टिफिकेट बनवाया।
मामला संदेहास्पद होने के कारण कई अस्पतालों ने किडनी ट्रांसप्लांट से मना कर दिया। आरोप है कि बाद में फरीदाबाद सेक्टर-16 के एक प्राइवेट अस्पताल ने रिंकी की किडनी विनोद को ट्रांसप्लांट की गई। पीड़ित महिला ने अस्पताल के कर्मियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है।

{ जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।},

Next Story