गुरुग्राम के पॉश इलाके में रहने वाली एक नवविवाहित महिला ने कथित तौर पर अपने पति पर सुहागरात और हनीमून के दौरान जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने और मारपीट करने का केस दर्ज कराया है। गुरुग्राम के सेक्टर-15 कि निवासी पीड़ित महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ सिविल लाइंस थानें में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
FIR में महिला ने सुहागरात वाले दिन जबर्दस्ती उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसने पति का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, महिला ने जब पति की करतूत के बारे में अपनी सास को बताया तो उसने भी अपने बेटे का पक्ष लिया और कहा कि वो कनाडा से आया है और वहां पर यह सब आम बात है।
उसने आगे कहा कि, शादी के कुछ दिन बद वो लोग हनीमून के लिए विदेश चले गए। वहां पर भी उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए व पत्नी को नशे की गोलियां देकर उसके साथ गंदी हरकतें करने लगा। पति की इन हरकतों से परेशान वह महिला यह सब बातें किसी को बता भी नहीं पा रही थी और ज्यादा परेशान होने पर पति व सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}