हरियाणा

मायके गई पत्नी को लेने गया था पति, झगड़े के बाद नहर में लगाई छलांग

Shantanu Roy
10 July 2022 6:03 PM GMT
मायके गई पत्नी को लेने गया था पति, झगड़े के बाद नहर में लगाई छलांग
x
बड़ी खबर

पानीपत। पानीपत जिले में बत्रा कॉलोनी के पास व्यक्ति ने नहर में छलांग लगा दी। परिजनों ने बताया कि वह अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गया था जहां पर उसका उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद उसने नहर में कूद गया। परिजनों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पिता सुरेंद्र ने बताया कि वह गोपाल कॉलोनी में रहता है। उसके दो बच्चे हैं। उसके बेटे विकास की कुछ महीने पहले शादी हुई थी।

शादी के बाद बहू ज्यादा समय मायके में बिता रही है। इससे दोनों के बीच अक्सर झगड़ा रहता था। गत 10 दिनों से पुत्रवधू अपने मायके गई थी। उसे लेने के लिए बेटा गया था। रात 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि उसका बेटा नहर में कूद गया। आरोप है कि सास-ससुर और पत्नी ने बेटे के साथ झगड़ा किया, इससे उसने नहर में छलांग लगा दी।पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर तलाश शुरु कर दी है।

Next Story