हरियाणा

कार-बाइक में हुई जबरदस्त टक्कर, पति-पत्नी की गई जान, 2 घायल

Shantanu Roy
9 Oct 2023 4:41 PM IST
कार-बाइक में हुई जबरदस्त टक्कर, पति-पत्नी की गई जान, 2 घायल
x
जींद। जींद जिले के उचाना क्षेत्र में बोलेरो गाड़ी और बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें लितानी गांव निवासी एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग भी घायल हुए है। घायलों को जींद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के लितानी गांव निवासी अपनी पत्नी और बेटे के साथ बड़ौदा गांव में अपनी रिश्तेदारी में आए थे। यहां से जाते समय उचाना-लितानी रोड पर गांव भौंगरा के पास रजबाहे पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों बाइक से नीचे सड़क पर आ गिरे। वहीं बोलेरो भी बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर कर पेड़ से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई जबकि बेटे को जींद के सिविल अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story