हरियाणा

हुड्डा का बड़ा दावा, अलग विधानसभा भवन बनने से चंडीगढ़ पर हरियाणा का दावा होगा कमजोर

Shantanu Roy
10 July 2022 4:43 PM GMT
हुड्डा का बड़ा दावा, अलग विधानसभा भवन बनने से चंडीगढ़ पर हरियाणा का दावा होगा कमजोर
x
बड़ी खबर

कैथल। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में नया विधानसभा भवन बनने को लेकर एक दावा किया है। उनके अनुसार अलग विधानसभा भवन बनाने से चंडीगढ़ पर हरियाणा का दावा कमजोर हो जाएगा। हुड्डा ने कहा कि सरकार को हाईकोर्ट की तर्ज पर विधानसभा का विस्तार विस्तार मौजूदा परिसर में ही करना चाहिए। इसी के साथ हुड्डा ने कुलदीप बिश्नोई को विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद ही भाजपा में शामिल होने की नसीहत दी है।

मौजूदा परिसर में ही विधानसभा का होना चाहिए विस्तार- हुड्डा
रविवार को जींद में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा के लिए अलग विधानसभा भवन बनाने का फैसला गलत है। क्योंकि अगर ऐसा होगा तो चंडीगढ़ पर हरियाणा का दावा कमजोर हो जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा भवन बनाने के लिए पिंजौर के साथ लगती दस एकड़ जमीन देने की बात घोषणा की गई है।
चंडीगढ़ की बजाए हरियाणा के पास लगती जमीन पर हरियाणा विधानसभा का भवन बनाने पर हरियाणा राजधानी चंडीगढ़ पर दावे में कमजोर हो जाएगा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि अगर पंजाब चंडीगढ़ पर अपना दावा करता है तो पहले वह हरियाणा को हिंदी भाषी गांवों वापस लौटाए और चंडीगढ़ में हरियाणा की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी का हिसाब करे।
विधायक पद से इस्तीफा देकर ही भाजपा में शामिल हो बिश्नोई
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि बिश्नोई तो पहले ही भाजपा से मिलीभगत किए हुए है। भाजपा में जाने से आदमपुर के मतदाताओं से धोखा होगा। अगर कुलदीप बिश्नोई को भाजपा में शामिल होना है तो पहले आदमपुर के विधायक के तौर पर इस्तीफा देना चाहिए। उसके बाद ही भाजपा में जाने का निर्णय लेना चाहिए। उसके बाद उन्हे पता चल जाएगा कि वे कितने पानी में हैं।
Next Story