हरियाणा

राष्ट्रीय स्तर पर दमखम दिखाएंगी हिसार की ज्योति, सागर में होगा मुकाबला

Admindelhi1
26 Nov 2026 1:11 PM IST
राष्ट्रीय स्तर पर दमखम दिखाएंगी हिसार की ज्योति, सागर में होगा मुकाबला
x
हिसार की खेल प्रतिभा को मिला राष्ट्रीय मंच, ज्योति से पदक की उम्मीद

हिसार: विद्युत नगर बैडमिंटन हॉल में प्रशिक्षण ले रही खिलाड़ी ज्योति का चयन स्कूल नेशनल गेम्स बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए हुआ है। मध्य प्रदेश के सागर में 29 नवंबर तक आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ज्योति हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी।

जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कमल शर्मा ने ज्योति को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस उपलब्धि को पूरे हिसार जिले के लिए गौरवपूर्ण बताया।

उन्होंने दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही प्रशिक्षण सुविधाओं की भी सराहना की। बैडमिंटन नर्सरी के युग दहिया, शौर्य प्रताप सिंह, आराध्या, दित्या, अनिका, भाविका और अन्य खिलाड़ियों ने भी स्कूल गेम्स में पदक हासिल किए हैं।

Next Story