हरियाणा

Hisar: संदिग्ध परिस्थिति में युवती गायब, पुलिस जांच में जुटी

Admindelhi1
5 March 2026 8:54 PM IST
Hisar: संदिग्ध परिस्थिति में युवती गायब, पुलिस जांच में जुटी
x

हिसार: (हि.स.)। हांसी जिले के बास थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों ने पड़ोस के एक युवक पर युवती को छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती के भाई की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

सोरखी पुलिस चौकी में युवती के भाई ने गुरुवार काे शिकायत दी है। शिकायत में कहा है उसकी 19 वर्षीय बहन 25 फरवरी को सुबह लगभग 10 बजे हांसी स्थित महिला आईटीआई जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी अपने स्तर पर आसपास के क्षेत्रो और रिश्तेदारों में तलाश किया, लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चला। परिजनों ने एक गांव निवासी अजय नामक युवक पर युवती को छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। सोरखी पुलिस चौकी ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Next Story