हरियाणा

Hisar: सीनियर टेनिस में योगेश कोहली बने भारत के नंबर वन

Admindelhi1
27 Feb 2026 8:35 PM IST
Hisar: सीनियर टेनिस में योगेश कोहली बने भारत के नंबर वन
x

हिसार: मेरठ उत्तर प्रदेश में एमटी 700 वल्र्ड टेनिस मास्टर्स टूर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें देश-विदेश के अनेक सीनियर टेनिस खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। हिसार के सीनियर टेनिस खिलाड़ी योगेश कोहली ने इस सीनियर टेनिस प्रतियोगिता में अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। एमटी 700 प्रतियोगिता में जीत के बाद वे भारत के नंबर वन सीनियर टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं। एमटी-700 प्रतियोगिता टेनिस की टॉप लेवल की प्रतियोगिता है। सीनियर टेनिस में 100, 200, 400 व 700 एमटी की प्रतियोगिताएं होती हैं जिनमें विजयी रहने वाले खिलाडिय़ों की वल्र्ड रेंकिंग निर्धारित की जाती है। इससे पूर्व जनवरी माह में योगेश कोहली ने गुडग़ांव में आयोजित एमटी ४०० की प्रतियोगिता जीती थी। अपनी इस उपलब्धि पर योगेश कोहली ने कहा कि यह जीत उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है। इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट को जीतने के बाद योगेश कोहली की भारत में रैंकिंग नंबर 1 और विश्व में 40वें स्थान पर पहुंच गई है।

योगेश कोहली हरियाणा के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईटीएफ मास्टर्स में भारत का नंबर 1 स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता जीतने के बाद योगेश कोहली की इसी साल रोम इटली में होने वाली टेनिस विश्व चैंपियनशिप के लिए चुने जाने की प्रबल संभावना है। योगेश कोहली कोहली हिसार में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी स्थित टेनिस कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं और खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण भी देते हैं। उन्होंने गुजवि के वीसी प्राे. नरसी राम बिश्नोई व गुजवि के स्पोट्र्स डायरेक्टर का कोर्ट में प्रैक्टिस के सहयोग के लिए विशेष तौर पर आभार जताया।

Next Story