हरियाणा

Hisar: हिसार में वाहन दुर्घटना, परिवार को भारी नुकसान

Admindelhi1
26 Jan 2026 4:24 PM IST
Hisar: हिसार में वाहन दुर्घटना, परिवार को भारी नुकसान
x

हिसार: जिले के बरवाला क्षेत्र के बनभौरी मार्ग पर बीती रात हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है, वहीं मृतकों के शवों का सोमवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद परिजनाें काे साैंप दिया गया।

बताया जा रहा है कि एक परिवार के कुछ सदस्य ब्रेजा कार से लौट रहे थे। इस दौरान बनभौरी मार्ग पर पहले उनकी कार एक ट्रेक्टर ट्रॉली से टकराई और फिर बेकाबू होकर एक पेड़ से जा टकराई। रविवार देर रात हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। मृतकों में 55 वर्षीय सुरेश, 30 वर्षीय रेखा और सात वर्षीय बरमान शा​मिल हैं जबकि रामनिवास, विनोद, सोनिया, सुनीता, रानी और रोशनी घायल हो गए। घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि गांव संदलाना निवासी सुरेश अपने परिवार के साथ बरवाला में एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। रविवार रात को जब वे वापस लौट रहे थे, तो सरहेड़ा के पास उनकी गाड़ी की भिड़ंत एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी और गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।

Next Story