हरियाणा

Hisar: सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत से हड़कंप

Admindelhi1
19 Jun 2026 10:18 AM IST
Hisar: सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत से हड़कंप
x
भीषण दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर मौत

हिसार: जिले के अग्रोहा क्षेत्र में अग्रोहा चौक के पास हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर से हुआ। बुधवार देर रात हुए इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यूपी के सहारनपुर जिले के इसाकरपुर चैंची निवासी असमीर ने बताया कि वह अपने बुआ के बेटे इसरार और शामली जिले के हथछोवा निवासी पंकज के साथ लांधड़ी टोल के पास खेत में बने ढाणी में किराए पर रहता था। तीनों सड़क किनारे नाली निर्माण कार्य करते थे।

उसने बताया कि मंगलवार देर रात इसरार और पंकज ठेकेदार की बाइक पर अग्रोहा से सामान लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान आदमपुर की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही बलेनो कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अग्रोहा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Next Story