हरियाणा

Hisar: पुलिस विभाग में दो तबादले रद्द, एक अधिकारी की पोस्टिंग बदली

Admindelhi1
20 Sept 2026 1:07 PM IST
Hisar: पुलिस विभाग में दो तबादले रद्द, एक अधिकारी की पोस्टिंग बदली
x
हिसार बसपा बैठक में संगठन को मजबूत करने पर मंथन

हिसार: बहुजन समाज पार्टी, हरियाणा प्रदेश के जोन नंबर 1 एवं 2 के तत्वावधान में हिसार में हिसार एवं हांसी जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक शनिवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता बसपा हिसार के जिलाध्यक्ष डॉ. मुकेश संभ्रवाल ने की। बैठक में राजस्थान-हरियाणा के केंद्रीय प्रभारी सीपी सिंह, मुख्य जोन प्रभारी महेंद्र सिंह धानिया व मुख्य जोन प्रभारी महेंद्र सिंह जाजोरिया ने विशेष रूप से शिरकत की।

वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया। बैठक में जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा निर्धारित जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके समर्पित कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है।

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों और कार्ययोजना को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. मुकेश संभ्रवाल, लोकसभा प्रभारी नानक देव प्रजापति, हांसी जिला अध्यक्ष रामदिया खेड़ी सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Next Story