Hisar: प्याज से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति की जान गई

हिसार: जिला के उकलाना क्षेत्र में लितानी मोड के पास अचानक बेसहारा पशु आने से प्याज से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में कैथल जिले के बोपर गांव निवासी 70 वर्षीय इन्द्र सिंह की मौत हो गई। हादसे के समय ट्रक में चालक और एक अन्य क्लीनर भी था। गनीमत रही की उनको चोटें नहीं आई।
घटना की सूचना मिलने पर उकलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिले के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। कैथल जिला के बोपर गांव निवासी तरसेम सिंह ने बताया कि वह ट्रक चालक है। क्लीनर इंद्र सिंह और एक अन्य के साथ नासिग से प्याज लेने के लिए गए थे। आठ मई को ट्रक में प्याज लोड कर पंजाब के लुधियाना शहर के लिए निकले थे। रात करीब दो बजे लितानी मोड के पास पहुंचे तो अचानक ट्रक के सामने बेसहारा पशु आ गया जिससे संतुलन बिगड़ गया और ट्रक पलट गया। ऐसे में क्लीनर इंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान में इतफाकिया कार्रवाई की है।





