हरियाणा

Hisar: सड़क निर्माण कार्य में दर्दनाक हादसा, महिला मजदूर की जान गई

Admindelhi1
27 May 2026 10:41 AM IST
Hisar: सड़क निर्माण कार्य में दर्दनाक हादसा, महिला मजदूर की जान गई
x
ट्रक ने महिला मजदूर को कुचला, मौके पर मौत

हिसार: अग्राोहा क्षेत्र के गांव दुर्जनपुर लिंक रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में सड़क निर्माण कार्य में जुटी एक 60 वर्षीय महिला मजदूर को तेज रफ्तार ट्रक ने बेरहमी से कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव नंगथला की रहने वाली चमेली देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया।

बताया जा रहा है कि इन दिनों दुर्जनपुर लिंक रोड पर सड़क बनाने का काम चल रहा है, जहां चमेली देवी लेबर के रूप में काम कर रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे स्थित एक फैक्ट्री से एक ट्रक बाहर निकला। चालक ने लापरवाही से ट्रक दौड़ाया और सड़क पर काम कर रही चमेली देवी को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। चमेली देवी के सिर पर दुखों का पहाड़ सालों पहले ही टूट गया था।

साल 2006 में उसेके पति की मौत हो चुकी थी। पति के गुजर जाने के बाद चमेली देवी अकेले ही हिम्मत जुटाकर मजदूरी करती थी और अपने पांच बच्चों का पेट पाल रही थी। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बाकी चारों बच्चे अभी अविवाहित हैं। मां की मदद के लिए दोनों बेटे भी मजदूरी करते हैं, लेकिन अब इस हादसे ने बच्चों के सिर से मां का साया भी हमेशा के लिए छीन लिया। महिला के बेटे जसवंत ने बताया कि उसकी मां सड़क बनाने का काम कर रही थी। इसी दौरान रॉन्ग साइड से ट्रक आया और मां को कुचल दिया। बेटे जसवंत के बयान के आधार पर अग्रोहा पुलिस ने केस दर्ज करके ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Next Story