हरियाणा

हिसार: विवाहिता पर अत्याचार, विरोध करने पर शराब डालकर जलाने का प्रयास

Soni
15 March 2022 6:42 AM GMT
हिसार: विवाहिता पर अत्याचार, विरोध करने पर शराब डालकर जलाने का प्रयास
x

हिसार के थाना सिविल लाइन में दर्ज FIR में पटेल नगर कैंप की विवाहिता ने कहा है कि 30 नवंबर, 2020 को उसकी शादी बड़े धूमधाम के साथ सैक्टर-16-17 के युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया गया। उसे कमरे में बंद रखा गया, मार पिटाई की गई और कई कई दिन तक खाना भी नहीं दिया गया। उसका पति शराब पीने का आदि है। जब भी घर आता है, उसकी मर्जी के बिना प्राकृतिक व अप्राकृतिक रूप से शारीरिक सम्बन्ध बनाता था। जिससे उसको बहुत पीड़ा होती थी। उसे अभी तक कोई संतान भी नहीं हुई है। जब मना करती थी तो वह उसके साथ मार पिटाई करता था। धमकी देता था कि घर बताया तो मैं अपना हाथ काट लूंगा व छत से कूद जाऊंगा।10 जनवरी 2021 को उसके पति ने अप्राकृतिक रूप से नाजायज सम्बन्ध स्थापित करने पर उसका स्वास्थ्य खराब हो गया। डॉक्टर से चैकअप करवाने पर बताया कि उसको टााइफाइड और वेजीनल इन्फेक्शन है।

विवाहिता ने कहा कि इसके बाद उसका इलाज चला। वह एक महीने तक बीमार रही। डॉक्टर ने शारीरिक सम्बन्ध न बनाने की हिदायत दी, लेकिन उसका पति अपनी हरकतों से बाज नही आया। उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध स्थापित करने लगा। उसने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने उस पर शराब डालकर जलाने की कोशिश की। पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने कहा है कि पति की करतूतों के बारे में उसने अपने ससुर को बताया तो वह भी उसे धमकाने लगा। अपनी राजनीतिक पहुंच धौंस देते हुए उसके परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी। उसका कहना है कि जब घर पर अकेली होती थी या रसोई में काम करती थी तो उस दौरान उसका ससुर जबरदस्ती उसके साथ छेड़खानी करता था। उस पर नाजायज सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाता था। कहता कि तेरा पति घर से बाहर रहता है और इस बारे किसी को कुछ भी पता ना लगेगा। पीड़िता का कहना है कि अपने ससुर की हरकतों के बारे में अपनी ननद से बात की। वह सरकारी कॉलेज हिसार में कार्यरत है। उसने भी अपने पापा का साथ दिया और उसे ही भला बुरा कहा। उसने कहा कि आजकल तो मॉडर्न जमाना है, ये सब तो चलता है। उसका ससुर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से सेवानिवृत है, जो अपने पैसे का रोब दिखाकर उसके साथ जबरदस्ती नाजायज सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाए हुए है।

विवाहिता का कहना है कि पिछले साल 21 जुलाई को उसे ससुराल जनों ने घर से निकाल दिया।इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। उसके पिता ने उसका घर बसाने के लिए दिवाली के एक सप्ताह बाद नगर निगम अधिकारी रामजीलाल ​​​​​​ के घर पर पंचायत की। वहां पर उसे ससुराल ले जाने की सहमति बनी, लेकिन बाद में कोइ्र नहीं आया। इस साल 23 जनवरी को दोबारा से प्रोफेसर कॉलोनी हिसार में एक पंचायत हुई, लेकिन उसकी ससुराल वालों ने उसे बसाने से साफ मना कर दिया। थाना सिविल लाइन प्रभारी SI रमेश कुमार ने बताया कि विवाहिता ने अपने ससुराल जनों पर बड़े गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने उसके पति, ससुर, सास व ननद के खिलाफ धारा 498A, 323, 406, 506, 354A, 34 IPC के तहत केस दर्ज किया है। मामले की छानबीन कीर जा रही है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Next Story