हरियाणा

Hisar: नारनौंद में न्याय व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

Admindelhi1
3 May 2026 6:52 PM IST
Hisar: नारनौंद में न्याय व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
x

हिसार: नारनौंद में कोर्ट की शुरुआत हो चुकी हैं। ज्यादा केस लंबित होने के कारण मई के आखिर तक दूसरी कोर्ट भी तैयार हो जाएगी। नारनौंद में पहले जज के रूप में एसडीजेएम पीयूष गक्खड़ की नियुक्ति हुई थी, दूसरे सिविल जज अभिषेक वर्मा होंगे। दूसरी कोर्ट तहसील परिसर की बिल्डिंग के ऊपर ही तैयार की जा रही हैं। इसके लिए हिसार की सैशन जज अलका मलिक ने दौरा करके स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को जल्द बिल्डिंग तैयार करने के आदेश दिए ताकि लोगों को जल्द न्याय मिल सके।

इस क्षेत्र के लोगों ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत के सामने नारनौंद में कोर्ट बनाने की मांग रखी थी। उन्होंने लोगों की मांग को पूरा करते हुए कोर्ट की शुरुआत कर थी। नारनौंद में लगभग छह हजार से ज्यादा केस लंबित हैं। ऐसे में लोगों को न्याय के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा था। इसको देखते हुए दूसरी कोर्ट भी तहसील परिसर में चल कोर्ट के ऊपर ही तैयार की जा रही हैं। तहसील के प्रयोग में लाए जा कमरों से सामान को शिफ्ट करवाया जा रहा हैं। इन्हीं कमरों में कोर्ट के लिए कोर्ट रूम, स्टेनो रूम सहित कमरें तैयार किए जा रहे हैं जो इस महीने में बनकर तैयार हो जाएंगे। ओर कोर्ट का शुरू हो जाएगा।

बार एसोसिएशन के प्रधान ज्ञान प्रकाश लोहान और सचिव सुनील पनिहार ने शनिवार काे बताया कि बार एसोसिएशन की तरफ से दूसरी कोर्ट बनाने के लिए काफी दिनों से प्रयास किया जा रहा था। वकील पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की जज अलका सरीन से मिले थे। एसडीएम विकास यादव ने बताया कि न्यायालय के लिए कमरों को चिन्हित किया गया हैं। कोर्ट का जल्द से जल्द काम पूरा कर दिया जाएगा। ताकि लोगों को दूसरी कोर्ट की सौगात जल्द मिल सके।

Next Story