हरियाणा

Hisar: नशा मुक्त हिसार की मुहिम तेज, तस्करों पर शिकंजा और उपचार व्यवस्था मजबूत

Admindelhi1
16 July 2026 12:09 PM IST
Hisar: नशा मुक्त हिसार की मुहिम तेज, तस्करों पर शिकंजा और उपचार व्यवस्था मजबूत
x

हिसार: हिसार पुलिस का 'नशा मुक्त हिसार' अभियान जनभागीदारी के मजबूत मॉडल के रूप में सामने आ रहा है। बुधवार को पुलिस टीम ने मीरकां, मंगाली मोहब्बत, मंगाली सुरतिया और मंगाली जाटान गांवों में विशेष जागरूकता एवं उपचार अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों और सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों की सुविधाओं की जानकारी दी गई।

अभियान में चार नए नशा पीड़ितों की पहचान की गई, जबकि कुल 17 पीड़ितों को घर-घर जाकर आयुर्वेदिक और एलोपैथिक दवाएं, स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड टेस्ट और मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग उपलब्ध कराई गई। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के साथ नशे के शिकार लोगों का उपचार और पुनर्वास भी पुलिस की प्राथमिकता है।

Next Story