हरियाणा

Hisar: महिलाओं से अभद्रता पर सुदेश हिसार की अपील, आवाज़ उठाएं

Admindelhi1
15 July 2025 5:07 PM IST
Hisar: महिलाओं से अभद्रता पर सुदेश हिसार की अपील, आवाज़ उठाएं
x

हिसार: म्हारी संस्कृति म्हारा स्वाभिमान संगठन की महीला विंग प्रभारी सिंगर सुदेश हिसार के नेतृत्व में टीम कलाकारों ने गांव मल्लापुर में अभद्र गीत, डांस व मूवी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए सुदेश हिसार ने कहा कि संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान कौशिक के नेतृत्व में अभद्रता के खिलाफ, युवाओं को म्हारी संस्कृति व संस्कारों के प्रति जागरूक करने के लिए पूरे प्रदेश व देश में अभियान चला रहा है। इस अभियान में महिलाओं को भी आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को अभद्रता के खिलाफ अपनी आवाज उठानी चाहिए तभी वे सुरक्षित रह सकेंगी और आने वाली पीढ़ीयों को संस्कारवान बना सकेंगी। इस अवसर पर विनोद खालेरी, राजपाल शर्मा, सतीश प्रधान, सरवन कुमार, कमलेश, राजबाला, कमला, भरपाई, विमला, सुखदेवी, निर्मला, सुनीता, नफे रोहिल्ला, सरवन पावड़ा, सुमन व विनोद कुमारी भी उपस्थित रही।

Next Story