हरियाणा

Hisar: विद्यार्थियों की सफलता से घरों में खुशी और उत्साह

Admindelhi1
17 Oct 2025 5:18 PM IST
Hisar: विद्यार्थियों की सफलता से घरों में खुशी और उत्साह
x
"विद्यार्थियों की सफलता से घरों में खुशी का माहौल"

हिसार: गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से हुए इंफोसिस के विशेष कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय के 49 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त हुए हैं। इस ड्राइव में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई और यह विश्वविद्यालय की उद्योग जगत से मजबूत जुड़ाव और रोजगार कौशल पर ध्यान केंद्रित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इंफोसिस की एचआर अधिकारी शान वत्स ने कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई को चयनित विद्यार्थियों की सूची सौंपी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने शुक्रवार काे चयनित विद्यार्थियों व उनके परिवारजनों को बधाई दी। उन्होंने दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थियों की सफलता ने इस त्योहारी सीजन में उनके घरों में वास्तव में रोशनी और खुशियां भर दी हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों को ऐसे और अधिक सार्थक करियर अवसर प्रदान करने के लिए अग्रणी उद्योगों के साथ सहयोग को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. विजय कुमार ने भी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

फॉर्च्यून 500 की वैश्विक अग्रणी और भारत की शीर्ष आईटी कंपनियों में से एक, इंफोसिस की भर्ती प्रक्रिया में पहले दिन प्री-प्लेसमेंट टॉक और ऑनलाइन एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल रहे। दूसरे दिन तकनीकी और एचआर साक्षात्कार हुए। इस प्रक्रिया में उम्मीदवारों का तार्किक तर्क, विश्लेषणात्मक क्षमता तथा समस्या-समाधान कौशल का मूल्यांकन किया गया, जिससे पारदर्शी और योग्यता-आधारित चयन सुनिश्चित हुआ।

प्लेसमेंट निदेशक डा. प्रताप सिंह ने डीन एफईटी प्रो. संदीप आर्य, प्रिितभागी विभागों के सभी अध्यक्षों, टीएंडपी समन्वयक शिक्षकों और पीडीयूसीआईसी के निदेशक मुकेश अरोड़ा और उनके स्टाफ सदस्यों को ड्राइव के दौरान उनके निरंतर सहयोग व मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। सहायक निदेशक डॉ. आदित्य वीर सिंह ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव का 50 विद्यार्थी स्वयंसेवकों की एक समर्पित टीम द्वारा कुशलतापूर्वक प्रबंधन किया गया, जिसका नेतृत्व समन्वयक अंजलि कश्यप, संयुक्त समन्वयक अकांशी छिल्लर और विशाल ने अन्य टीम सदस्यों के साथ किया।

Next Story