हरियाणा

Hisar: छात्रों ने इनसो नेताओं के साथ जीएम को बताईं समस्याएं

Admindelhi1
1 May 2026 8:48 AM IST
Hisar: छात्रों ने इनसो नेताओं के साथ जीएम को बताईं समस्याएं
x
"इनसो नेताओं के साथ छात्रों ने की चर्चा"

हिसार: विद्यार्थियों की बस पास से जुड़ी समस्या के समाधान की मांग पर छात्रों का दल जीएम कार्यालय पहुंचा। यहां पर इस मुद्दे पर चर्चा करते हुए समस्या के समाधान की मांग की गई। इनसो नेता दीपक घनघस के नेतृत्व में गुरुवार काे पहुंचे छात्रों ने अधिकारियों के साथ विस्तार से बातचीत करते हुए छात्रों की परेशानियों को मजबूती से रखा गया।

रोडवेज प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा और छात्रों को राहत देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। छात्रों ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा फ्री बस पास की सुविधा दिए जाने के बावजूद प्राइवेट बस चालक छात्रों से किराया वसूल रहे हैं। किराया न देने पर उन्हें बस से नीचे उतार दिया जाता है, जो बेहद निंदनीय और अन्यायपूर्ण है। सरकार और प्रशासन से मांग है कि इस पर तुरंत संज्ञान लिया जाए और ऐसी सख्त व्यवस्था की जाए जिससे किसी भी छात्र को परेशानी का सामना न करना पड़े। इनसो नेता ने कहा कि इनसो छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है, और यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Next Story