हरियाणा

Hisar: तुगलकी फरमान बताकर सिहाग ने साधा सरकार पर निशाना

Admindelhi1
27 Feb 2026 8:31 PM IST
Hisar: तुगलकी फरमान बताकर सिहाग ने साधा सरकार पर निशाना
x

हिसार: अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के निर्णय अनुसार हरियाणा एजुकेशन मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन जिला कमेटी ने मांगो बारे जिला कोषाध्यक्ष गौरव कम्बोज के नेतृत्व में शिक्षा विभाग के निदेशक के नाम जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एसोसिएशन के राज्य महासचिव हितेंद्र सिहाग, जिला से देवेंद्र शर्मा व अजय छाबड़ा विशेष रूप से मौजूद रहे।

एसोसिएशन महासचिव हितेंद्र सिहाग ने शुक्रवार काे बताया कि केंद्र व राज्य सरकार लगातार तुगलकी फरमान जारी कर्मचारी विरोधी फैसले ले रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि पेपरलेस लैस ऑफसिज, स्टाफिंग पॉलिसी व रेशनेलाइजेशन के नाम पर पदों को समाप्त कर रोजगार के अवसर समाप्त किए जा रहे हैं। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की आड़ में देश भर में 93 हजार सरकारी स्कूलों को बंद कर गरीब बच्चों को शिक्षा से ही वंचित कर दिया गया है। सरकार की राह पर चलते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारी ने भी तुगलकी फरमान जारी कर सरकार के आदेशों की भी धज्जियां उड़ाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि एक महिला कर्मचारी के प्रार्थना पत्र के साथ शिक्षा विभाग ने नोटिस देने का तुगलकी फरमान जारी किया है, जिसमें सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाने का काम किया गया है। इस अवसर पर संध्या, पूजा, ज्योति, संजीव शर्मा, सत्यनारायण, सुरेन्द्र नैन, गुलाब सिंह, दलीप, श्याम सुंदर फौजी आदि मौजूद रहे।

Next Story