हरियाणा

Hisar: गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के शूटरों ने किया शानदार प्रदर्शन, 9 खिलाड़ी क्वालीफाई

Admindelhi1
12 Jun 2026 10:12 AM IST
Hisar: गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के शूटरों ने किया शानदार प्रदर्शन, 9 खिलाड़ी क्वालीफाई
x
हरियाणा शूटिंग चैंपियनशिप के लिए GJU के नौ शूटरों ने बनाई जगह

हिसार: गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयूएसटी) के नौ शूटरों ने हरियाणा शूटिंग चैंपियनशिप के प्री-नेशनल चरण के लिए क्वालीफाई कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।

क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई से मुलाकात की। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की शूटिंग रेंज के खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने शूटिंग को खेल के साथ-साथ जीवन में उपयोगी एक महत्वपूर्ण कौशल बताया।

शूटिंग कोच बिमला देवी ने बताया कि डॉ. केएसएसआर तुगलकाबाद, नई दिल्ली में आयोजित 11वीं हरियाणा शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में फूड टेक्नोलॉजी की जय दीक्षा, सीएसई के हर्ष सिंह और साइकोलॉजी की हर्षिता ने प्री-नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। वहीं 50 मीटर फ्री पिस्टल में साहिल ने भी क्वालीफाई किया।

इसके अलावा राइफल स्पर्धा में बीटेक ई एंड सी की पूजा और अंकुश, बीटेक सीएसई के गौरव, बीटेक आईटी की ज्योति और बीटेक फूड टेक्नोलॉजी की प्रीति ने राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई किया।

इन खिलाड़ियों ने प्री-हरियाणा और 11वीं हरियाणा शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में भाग लेकर यह उपलब्धि हासिल की। विश्वविद्यालय के खेल निदेशक प्रो. आशीष अग्रवाल, डीन खेल प्रो. एसबी लूथरा और सहायक खेल निदेशक डॉ. मृणालिनी नेहरा ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी।

Next Story