हरियाणा

Hisar: शिव सेवक मंडल को राज्यपाल से मिला सम्मान

Admindelhi1
18 Aug 2025 7:39 PM IST
Hisar: शिव सेवक मंडल को राज्यपाल से मिला सम्मान
x

हिसार: जम्मू कश्मीर के महामहिम राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कटरा के आध्यात्मिक विकास केंद्र में आयोजित सम्मान समारोह में हिसार के श्रीशिव सेवक मंडल ट्रस्ट को अमरनाथ यात्रा के दौरान उल्लेखनीय सेवाएं देने के लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। कार्यक्रम का आयोजन श्री अमरनाथ यात्रा भंडारा संगठन, सायबो द्वारा किया गया था। समारोह के मुख्यातिथि महामहिम राज्यपाल मनोज सिन्हा थे।मंडल के प्रधान डॉ. महिपाल मुंजाल ने साेमवार काे बताया कि मंडल के सभी सेवादारों के सहयोग से एक माह से अधिक समय के लिये पंथा चौक, श्रीनगर में भंडारे का आयोजन किया गया था।

मंडल द्वारा इस वर्ष 14वां भंडारा लगाया गया था। भंडारे में अमरनाथ यात्रा पर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिये 24 घंटे जलपान, भोजन, चिकित्सा, विश्राम सेवा आदि की समुचित व्यवस्था की गई थी। मंडल की ओर से डॉ. गौरव मुंजाल, शालू नागपाल, अमित सेठी व राजू सरदाना ने राज्यपाल से प्रशस्ति पत्र ग्रहण किया। मंडल ने इस सम्मान के लिये राज्यपाल मनोज सिन्हा, सायबो के प्रधान राजन कपूर व संगठन के सदस्यों का आभार प्रकट किया है तथा आशा जताई है कि हर वर्ष उन्हें भंडारा लगाने के लिये सहयोग करते रहें।

Next Story